Home Uncategorized शानदार कार्रवाई: आलोक तिवारी की टीम ने फ्लिपकार्ट चोरी का किया खुलासा

शानदार कार्रवाई: आलोक तिवारी की टीम ने फ्लिपकार्ट चोरी का किया खुलासा

आगरा: बसई चौकी प्रभारी आलोक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। फ्लिपकार्ट गोदाम में हुई चोरी के मामले में मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध स्कार्पियो गाड़ी को घेरकर 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने करीब 2.90 लाख रुपये नकद, चोरी में इस्तेमाल किए गए कई औजार, 6 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त स्कार्पियो गाड़ी बरामद की। जांच में पता चला कि आरोपियों ने गाड़ी पर गलत नंबर प्लेट लगा रखी थी और इसी तरीके से वारदात को अंजाम देते थे।
पूछताछ में आरोपियों ने कुछ दिन पहले गोदाम में चोरी करने की बात स्वीकार की है। पुलिस के अनुसार चोरी की रकम का कुछ हिस्सा खर्च हो चुका था, जबकि बाकी रकम बरामद कर ली गई।
पुलिस का कहना है कि आलोक कुमार तिवारी की सतर्कता और टीम की तेजी से यह सफलता मिली। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की जा रही है।

You may also like